फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी में डूबने से किशोर की मौत, चार घंटे बाद मिला शव

Wed, 19 Aug 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के भैसहा गांव में मंगलवार सुबह नदी किनारे शौच के लिए गए किशोर की पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे रेस्क्यू अभियान चलाया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर किशोर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भैसहा गांव निवासी वरुण भारती (16) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के सामने नदी किनारे शौच के लिए गया था। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। ग्रामीण नदी किनारे जुट गए।
एसडीआरएफ की टीम ने नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब चार घंटे तक तलाश के बाद टीम ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर वरुण को नदी से ढूंढ़ निकाला। परिजन उसे तुर्कहां सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वरुण तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें