नाले में डूबने से किशोर की मौत
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा पुलिस पिकेट के समीप मंगलवार की दोपहर भैंस चराने गए किशोर की नाले में डूबने से मौत हो गई। पनियहवा निवासी गोविंद (15) पुत्र गोपाल मंगलवार की दोपहर पनियहवा में भैंस चराने गया था।
इसी बीच नाले में वह डूब गया। मछली मारने गए मछुआरों ने नाले में शव देखकर पनियहवा पुलिस पिकेट पर सूचना दी। इस संबंध में हनुमानगंज के एसओ संतोष यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।