फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी का धर्म परिवर्तन करा की शादी, युवक गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कर शादी कर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में रामकोला पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 26 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सरफुद्दीन निवासी भूईसोहरा, थाना रामकोला ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी नाबालिग लड़की को भगाने के बाद 27 अप्रैल को सरफुद्दीन खुद फोन कर महिला के पति को धमकाया कि तुम्हारी बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर लिया हूं। पुलिस के अनुसार एक मई रामकोला में पीड़िता की मां ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग लड़की को सरफुद्दीन अंसारी बहला-फुसला कर भगाकर शादी करके धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। घटना का संज्ञान लेते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने थाना रामकोला को निर्देश किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को थाना रामकोला पुलिस ने अभियुक्त सरफुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने पाक्सो और दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें