फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में चोरी करते समय पकड़ा गया किशोर

Tue, 04 Jun 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। एक घर में रविवार की रात चोरी करते आरोपी किशोर को परिजनों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर को हिरासत में लेकर थाने चली गई। वहां विधिक कार्रवाई के बाद किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र नगर पंचायत निवासी सुल्तान घर में ही जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। रविवार रात दरवाजा खोलकर परिजन सो रहे थे। आधी रात एक किशोर वहां पहुंचा और घर में घुसकर नकदी समेत चांदी के आभूषण आदि लेकर निकल ही रहा था कि परिजनों की नींद खुल गई। परिजनों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किशोर को थाने ले गई और वहां आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें