फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार किशोरी की मौत

Fri, 27 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/मल्लूडीह। एनएच-28 पर बरवा जंगल के समीप बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइया निवासी हरेंद्र (30) किसी कार्य से 15 वर्षीय किशोरी के साथ कसया आए थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बरवा जंगल के पास पीछे से आाए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। किशोरी के सिर पर वाहन का पहिया चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जबकि मृत किशोरी के शव को सड़क किनारे कर यातायात बहाल कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें