फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी से आहत किशोरी ने दी जान

Sun, 08 Feb 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाए जाने और फिर वायरल करने की धमकी से तनाव में आई पीडि़त 16 साल की किशोरी ने शनिवार सुबह फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त किशोरी की मां आरोपी के खिलाफ तहरीर देने कोतवाली गई थी। वापस लौटी तो घर के कमरे में बेटी का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

किशोरी की मां का आरोप है कि चार फरवरी की दोपहर बेटी खेत की ओर गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद से आरोपी युवक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बेटी को मिलने के लिए दबाव बना रहा था। इससे तनाव में आकर बेटी ने उन्हें सारी बात बताई। इस पर उन्होंने आरोपी के घर वालों से इसकी शिकायत की पर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

मां के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से बेटी गहरे तनाव में थी। वीडियो वायरल करने की धमकी से वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह कोतवाली पहुंचीं और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। कोतवाली से जब घर लाैटीं तो कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सीओ, हाटा कुंदन सिंह ने कहा कि किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें