हाटा। कोतवाली क्षेत्र के महुई गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
महुई गांव के रहने वाले रमेश गोड़ का 15 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु उर्फ वीरू अपने घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर के समय अचानक से मौसम बदला और बदली छा गई। बिजली कड़कने लगी और बूंदा बांदी भी शुरू हो गई। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से अभिमन्यु बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर हाटा सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।