पडरौना। जिले के पीएचसी परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। आयोजित मेल का सीएमओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परसौनी स्थित पीएचसी में डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अनुपस्थित डॉक्टर को नोटिस देकर जबाब मांगा है।
सीएमओ डॉ. एपी भाष्कर सीएम जन आरोग्य मेला का निरीक्षण करने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसौनी पहुंचे। वहां तैनात महिला चिकित्सक डॉ. प्रमिला अनुपस्थिति मिलीं। फार्मासिस्ट कैलाश नाथ साहनी, एसएलए आशीष चौधरी और स्वीपर कम चौकीदार ब्रह्मानंद यादव उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान वार्ड ब्वाय इसत्याक अहमद को रामकोला सीएचसी पर अटैच होने की जानकारी मिली।
निरीक्षण के दौरान डॉक्टर के उपस्थित नहीं होने पर सीएमओ ने उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा, उन्होंने चेताया कि यदि संतोषजनक जबाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सीएमओ ने पीएचसी परसौनी में डॉक्टर के अनुपस्थित होने पर रामकोला सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई और रामकोला सीएचसी में वार्ड ब्वाय इसत्याक के अटैच होने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान मेले में 16 रोगियों को उपचारित किया गया था।
इसमें से 10 रोगियों के ब्लड के नमूने की जांच की गई थी। इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीगंज पहुंचे, वहां चिकित्सक डॉ. संतोष नायक, एलटी तृप्ति सिंह, स्टाफनर्स पूजा चौधरी, वार्ड ब्वाय राहुल जायसवाल, स्वीपर विशुनदयाल सहित सभी स्टाफ उपस्थित मिले। चिकित्सक ने मेले में 32 रोगियों का उपचार किया गया था।