फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशुनपुरा और नौका टोला की टीम ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता

Wed, 25 Mar 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बबुईया हरपुर गांव में आयोजित रस्सा कस्सी खेल प्रतियाेगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।स्रोत-सोश
विज्ञापन
मंसाछापर। बबुइया हरपुर स्थित हड़हिया स्थान परिसर में मंगलवार को रस्साकशी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विशुनपुरा और नौकाटोला की टीम ने जीत कर विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मसही और विशुनपुरा बुजुर्ग के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली, जिसमें विशुनपुरा बुजुर्ग की टीम विजेता रही। दूसरे मुकाबले में नौका टोला (चिरगोड़ा) और मुजहिदा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नौका टोला (चिरगोड़ा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मुख्य अतिथि सपा नेता विजेंद्र उर्फ बबलू यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मिट्ठू यादव, राकेश यादव, राजू, संदीप पाल, ओम प्रकाश यादव, लालधर यादव, अशोक शर्मा, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें