फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रहसू जनोबी पट्टी गांव में जांच के लिए पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार/रहसू बाजार। फाजिलनगर ब्लाॅक के रहसू जनोबी पट्टी में सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी भुगतान के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड़ और लोक निर्माण विभाग के जेई राजीव कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव के अरविंद किशोर सिंह ने शिकायती पत्र में वर्ष 2022 से 2025 के बीच ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) तथा राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से कराए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था।
श्मशान घाट भवन की मरम्मत के नाम पर फर्जी भुगतान व दूबे पट्टी प्राथमिक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने और टायलीकरण के अधूरे कार्य को पूरा दर्शाकर भुगतान का आरोप लगाया था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गौड़ ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें