फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बैडमिंटन और एथलेटिक्स में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खेल निदेशालय के निर्देश पर सब जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन और प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल तीन सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन टीम के चयन के लिए तीन सितंबर को दोपहर तीन बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल पांच सितंबर को सुबह 11:30 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। चयनित खिलाड़ी सात से नौ सितंबर तक गाजियाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इसी तरह प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के तहत एथलेटिक्स और बैडमिंटन के लिए भी तीन सितंबर को ही ट्रायल होगा। मंडलीय स्तर पर दोनों खेलों का ट्रायल पांच सितंबर को होगा। महिला बैडमिंटन का ट्रायल सुबह 10 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर और एथलेटिक्स का ट्रायल महंत अवेद्यनाथ जी स्पोर्ट्स स्टेडियम, जंगल कौड़िया में होगा।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं आठ से नौ सितंबर तक प्रयागराज में होंगी। उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़, हर्डिल्स, रिले, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाएं शामिल हैं। जिला स्तरीय चयन में केवल कुशीनगर की महिला खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगी। खिलाड़ियों को ट्रायल में आयु प्रमाण के लिए हाईस्कूल प्रमाणपत्र/विद्यालय का पात्रता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड अथवा नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें