फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छिनैती के मामले में टीम गठित, पुलिस दे रही दबिश

Sat, 21 Mar 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। बाइक से गिराकर युवक से 2.85 लाख रुपये की छिनैती के मामले में एसपी ने टीम गठित कर दी है। टीम में स्वाॅट टीम, सर्विलांस सहित रामकोला पुलिस व सीओ खड्डा शामिल हैं। गठित टीम को मामले के पर्दाफाश के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मामले में पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते शुक्रवार देर शाम विशुनपुर थाना क्षेत्र के दुदही निवासी सुंदर लाल निषाद पुत्र रामायण निषाद गोरखपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार से घर बनवाने के लिए 2.85 लाख रुपये और जेब में 20 हजार रुपये समेत कुल 3.05 लाख रुपये लेकर बाइक से अपने घर दुदही जा रहे थे। रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-पडरौना मार्ग पर चंदरपुर अहीर टोली के पास पीछे से आ रहे दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें बाइक गिरा दिया। बदमाशाें ने उनके रुपये छीनने लगे। सुंदर लाल के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और बाइक की डिक्की में रखे 2.85 लाख रुपये निकाल कर भाग गए। सीओ खड्डा बीके सिंह ने बताया कि छिनैती की वारदात के पर्दाफाश व संलिप्त बदमाशों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें