फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने किया बुद्ध का दर्शन-पूजन

Sat, 21 Mar 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण मंदिर में चीवर चढ़ाते पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल,एमएलसी रतन पाल सिंह और राज
विज्ञापन
कसया। बुद्ध नगरी पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और एमएलसी रतन पाल सिंह ने शनिवार शाम तथागत बुद्ध का दर्शन-पूजन किया। महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर में चीवर चढ़ाकर विश्व शांति का कामना की।
विज्ञापन

विजय गोयल वर्तमान में गांधी स्मृति और दर्शन समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कुशीनगर पहुंचकर विधिवत पूजन किया और बुद्ध को चीवर अर्पित कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान एमएलसी रतनपाल सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजेश सिंह और पूर्व विधायक मेहदावल राकेश सिंह ने भी पूजा-अर्चना की और पुरातात्विक स्थलों का अवलोकन किया। नेताओं ने कुशीनगर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता की जानकारी ली और यहां के विकास कार्यों पर भी चर्चा की। इससे पूर्व कसया नगर स्थित होटल में भाजपा नेता एवं एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य ओमप्रकाश जायसवाल ने प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, लेखपाल निलेश रंजन राव, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, अनिल पांडेय, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें