फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोपालगंज पहुंची टीम, पशु तस्करों में मची खलबली

Wed, 17 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गोपालगंज का चर्चित पशु तस्कर मुस्तफा के जेल जाने के बाद पुलिस इसके गिरोह के सक्रिय सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। मंगवालर को सात थाने की पुलिस दोपहर में गोपालगंज के तमकुहवा,दहवा पहुंची। टीम को पशु तस्करों में भगदड़ मच गई। करीब तीन घंटे सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद पुलिस वापस लौट आई। संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जिले से होने वाली पशुओं की तस्करी का मास्टर माइंड जवाहिर यादव गिरोह के बाद गोपालगंज का मुस्तफा रहा, वर्ष 2018 के बाद भले ही इसके उपर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है,लेकिन सरगना के रूप में पशु तस्करों का गिरोह चलाता है। पूरब से लेकर पश्चिम तक इसके गिरोह के सदस्य काम करते हैं। चार दिन पूर्व मुस्तफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद गिरोह पर शिकंजा कसना पुलिस शुरू कर दिया है। दोपहर में सात थाने की पुलिस बिहार पहुंची और शाम को वापस लौटी। गोपालगंज पुलिस की मदद से पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, पशु तस्करी में इस्तेमाल होने वाले कुछ वाहन भी कब्जे में लिए गए हैं। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें