फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली । पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान के तहत शुक्रवार को मोतीचक ब्लॉक के शिक्षकों की बैठक किसान इंटर कॉलेज मथौली परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आंदोलन को प्रभावी बनाने और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर शिक्षकों और कर्मचारियों की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को राजधानी लखनऊ में प्रदेशस्तरीय विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उपेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, सूबेदार निगम, यशपाल कुमार, राजेश यादव, दिनेश कुमार यादव, संजय कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें