फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर विवि की टॉपटेन सूची में शामिल हुईं तान्या और शैलजा

Sat, 16 Sep 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर विवि की टॉपटेन सूची में शामिल हुईं तान्या और शैलजा
विज्ञापन

पडरौना। गोरखपुर विश्वविद्यालय की टॉपटेन सूची में कुशीनगर के दो मेधावी छात्राओं ने अपना स्थान बनाने में सफल हुई हैं। तान्या ने बीएससी गणित और शैलजा खेतान ने बीकॉम में टॉपर बनकर विश्वविद्यालय के 42 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों में स्वर्ण पदक हासिल करेंगी। इसकी जानकारी होते ही इनके परिवार व कॉलेज में जश्न का माहौल है।
बाबू बृजबिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया की छात्रा तान्या गुप्ता ने बीएससी गणित में सर्वाधिक अंक हासिल की है। वह शुरू से पढा़ई में होनहार रही हैं। तान्या गुप्ता ने वर्ष 2018 में हाईस्कूल तथा 2020 में इंटर की परीक्षा लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर बीएससी गणित में 74.38 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉपर बनी हैं। तान्या शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखीं। तान्या ने बताया कि वह बीएड कर शिक्षक बनना चाहती हैं। उनकी सफलता पर दो परिवारों में खुशी का माहौल है। पिता रंजीत गुप्ता तथा ससुर व उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री व नगर महामंत्री जगदंबा प्रसाद अग्रवाल, दीपनारायण अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजेश अग्रवाल, प्रदीप चहाडिया, अजय सराफ, सौरभ टिबड़ेवाल, विवेक अग्रवाल, अनिल सिंह, कॉलेज के प्रबंधक देवदत्त सिंह, प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पडरौना के साहबगंज निवासी श्याम खेतान की होनहार बेटी शैलजा खेतान गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीकाम टॉपर बनी है। उसने हाईस्कूल वर्ष 2018 में सीबीएसई बोर्ड से 85 फीसदी अंक, इंटर वर्ष 2020 में 82 फीसदी तथा वर्ष 2023 में उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना से बीकाम 71.38 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉपर बनी है। उसके सफलता पर प्रबंधक व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह, प्राचार्या डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, समशेर मल्ल, डॉ. आशुतोष सिंह, मनीष सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें