फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज ने दिखाया दम, 20 रन से जीतकर क्वार्टर फाइनल में बनाया जगह

विज्ञापन
क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
जानकीनगर। पडरौना ब्लॉक के साड़ी खुर्द बंजारापट्टी में आयोजित पांच दिवसीय एसजीटीआई रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तमकुहीराज की टीम ने चिरगोड़ा को 20 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में भी तमकुहीराज ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में चिरगोड़ा की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी तमकुहीराज की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिरगोड़ा की टीम छह ओवर में 38 रन ही बना सकी। इस तरह तमकुहीराज ने 20 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मंटू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में देवरिया और रामकोला की टीम आमने-सामने हुई, जिसमें देवरिया ने जीत दर्ज की। इसके बाद खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तमकुहीराज और देवरिया की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंततः तमकुहीराज ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। मैच की कमेंट्री निजामुद्दीन और नौशाद ने संयुक्त रूप से की। अंपायर की भूमिका इमरान आलम और शज्जाद आलम ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी इंजमामुल हक ने संभाली। इस दौरान आयोजन समिति के अबरार शेख, वाजिद अली, शब्बीर आलम, मुदस्सिर, शेख बेलाल, टाइगर, आफताब अली, ऋषभ खान, तनवीर आलम और शेख अब्दुल समद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें