फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गर्म हवा ने झुलसाया, दोपहर में सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया, जबकि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आएगी तो भी गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। दोपहर में शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा रहा।
सुबह से ही तेज धूप के कारण सड़कों पर आवागमन कम रहा। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम दिखाई दी। शहर के सुभाष चौक पर दिन में 2.50 बजे सन्नाटा रहा,सड़क के किनारे दुकानों में लोग धूप से बचने के लिए बैठे हुए नजर आए, जबकि यहां पर सुबह से लेकर देर रात तक चहल पहल रहता है। लोग गर्मी से बचने के लिए छाते, गमछे की मदद से बाहर निकलते हुए दिखे। पानी की बोतलों का सहारा लेते नजर आए। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने से रात में भी उमस और गर्मी बनी हुई है। घरों में कूलर और पंखे भी लोगों को पर्याप्त राहत नहीं दे पा रहे हैं। बुजुर्गों, बच्चों,और बीमार लोगों पर गर्मी का असर अधिक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इसी वजह से दिन और तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो अगले 48 घंटों में तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने दोपहर में लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को विशेष सावधानी बरतने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें