फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए समय जरूर निकालें: डीएम

Tue, 31 Jan 2017 11:45 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंगलवार को सुकरौली के नेहरू इंटर कॉलेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शिक्षकों ने आरटीई मेला के तहत प्रदर्शनी लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।            
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज और हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना के बच्चों ने मतदाता जागरुकता अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसकी सभी ने सराहना की। डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि चार मार्च को होने वाले मतदान को सफल बनाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। जनपदवासी मतदान में जरूर भाग लें और अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाये रखें।       
एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि मतदान हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इसलिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान कराने के लिए 150 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। करीब 18 हजार लीटर कच्ची शराब भी नष्ट किया गया है।            
विज्ञापन

इस मौके पर बीएसए मनोज कुमार मिश्र, प्रेक्षक विजय कुमार, एसडीएम हाटा अजय नारायण सिंह, कार्यक्रम के आयोजक बीईओ सुकरौली अजय कुमार तिवारी, हरेकृष्ण पांडेय, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, डीसी मनरेगा एमपी चौबे, हाटा कोतवाल विजयराज सिंह, बीडीओ सुकरौली ब्रह्मलाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें