तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर स्थित पुराने व्यापार कर बैरियर के सामने फोरलेन पर जाम लगाकर ट्रक चालकों ने हंगामा किया। चालक हाइवे पर जबरन चंदा वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके विरोध में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक फोरलेन को ट्रक चालकों ने जामकर नारेबाजी की। एक घंटे लगे जाम से फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। लोगों को आने जाने काफी परेशानी हुई।
मंगलवार को गाजीपुर स्थित पुराने व्यापार कर बैरियर के पास फोरलेन पर कुछ युवक सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा वसूली कर रहे थे। इस दौरान कुछ ट्रक चालकों से युवकों का विवाद हो गया। आरोप है कि मनबढ़ों ने कानपुर से आर्मी कैंप सिलीगुड़ी आसोम के लिए समान लेकर जा रहे ट्रक चालक शंकर सिह से मारपीट कर 1500 रुपये छीन लिया गया। सड़क जाम किए ट्रक चालकों ने डॉयल 100 पर फोन कर मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।