फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पौधों की देखभाल और सुरक्षा करें, तभी सफल होगा पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण, पर्यावरण गंगा और आर्द्रभूमि समिति की बैठक हुई। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल और सुरक्षा के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि पौधों की शत-प्रतिशत जीवितता सुनिश्चित करना ही अभियान की वास्तविक सफलता है।
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ ने बताया कि पौधरोपण महाभियान के तहत जिले में दो चरणों में कुल 45.17 लाख पौधे रोपे गए हैं। पांच जून को 6.08 लाख और 12 जुलाई को 39.09 लाख पौधों का रोपण हुआ। इनमें वन विभाग ने 14.50 लाख और अन्य 23 विभागों ने 30.67 लाख पौधे लगाए हैं। इस पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने रोपित पौधों की नियमित निगरानी, सुरक्षा और शत-प्रतिशत जीवितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही वर्ष 2026-27 के पौधरोपण का अंतरविभागीय सत्यापन 30 सितंबर तक पूरा कर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिओटैगिंग की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य, राजस्व, ग्राम्य विकास, बेसिक शिक्षा और पंचायती राज विभाग में काम पूरा नहीं मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तीन दिन में शत-प्रतिशत जिओटैगिंग पूरी कराने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने जैव विविधता प्रबंधन समितियों के गठन और जैव विविधता रजिस्टर तैयार करने की स्थिति की जानकारी ली। बांसी नदी में गिर रहे नालों, उनके प्रभाव और रोकथाम की कार्रवाई के साथ ग्राम आर्द्रभूमि समितियों के गठन, वेटलैंड संरक्षण और ग्रीन चौपाल के संचालन की भी समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि पौधरोपण सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पौधों का संरक्षण, जीवितता और नियमित निगरानी अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और समितियों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें