फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यातायात नियमों का उल्लंघन पर करें कार्रवाई

Tue, 30 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश वर्मा ने कहा कि जिले में अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति एवं सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हुईं। दुर्घटना संभावित स्थलों पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से आवश्यक चेतावनी एवं संकेतक (साइन बोर्ड) स्थापित किए गए हैं। इस पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों को पूर्ण रूप से सक्रिय करें। प्रत्येक सड़क दुर्घटना की गहन जांच कर उसके कारणों का विश्लेषण करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्घटना से सीख लेकर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना का विस्तृत अभिलेख संधारित किया जाए और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करें।
विज्ञापन


इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एडीएम वैभव मिश्र, एआरटीओ डॉ. दिलीप गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, डीपीओ एके दूबे, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें