फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह अखाड़ों से एक साथ उठेंगे ताजिये, राष्ट्रीय एकता का देंगे संदेश

Thu, 25 Jun 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवरही। मुुहर्रम की नौवीं तारीख पर बृहस्पतिवार की रात सेवरही कस्बे में छह स्थानों से एक साथ ताजिये उठाए जाएंगे। ताजियेदारों के अनुसार, इस वर्ष सभी ताजिये राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे को समर्पित होंगे। ताजियों को निर्धारित मार्गों से खेल-कौशल का प्रदर्शन करते हुए भोर तक इमाम चौकों पर लाया जाएगा। दसवीं तारीख शुक्रवार को दोपहर बाद पुनः जुलूस निकाला जाएगा और देर शाम कर्बला में फातिहा पढ़ने के बाद ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन


ताजियेदार मोहम्मद हसन अली ने बताया कि कस्बे के छह प्रमुख अखाड़ों से नौवीं तारीख की रात 10 बजे ताजिये उठाए जाएंगे। इनमें पुरानी बाजार स्थित मस्जिद से सुन्नत अहले-बैत ताजिया अखाड़ा, तुर्कवलिया से हुसैनी ताजिया अखाड़ा, सीसी रोड से शहीद-ए-कर्बला ताजिया अखाड़ा, टिकुलिया से यादगार-ए-हुसैन ताजिया अखाड़ा, दर्जी टोला से आजाद ताजिया अखाड़ा तथा आजाद चौक से शान-ए-कर्बला ताजिया अखाड़ा शामिल हैं। इसके अलावा वेलवारी पट्टी, मेहदिया, राजपुर खास, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, दोमाठ, डफाली टोला, दाहूगंज, बिशुनपुरा, सिराज नगर, अवदान टोला, कतौरा और मिश्रौली समेत क्षेत्र के अन्य गांवों में भी मोहर्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सतर्क, किया फ्लैग मार्च

मुहर्रम के जुलूसों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेवरही पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पिछले कई दिनों से पुलिस प्रशासन मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार शाम एसएचओ विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सेवरही, अवदान टोला, कतौरा, जीन बाबा स्थान, वेलवारी पट्टी और बनरहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें