फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में मिलावटी मिलीं मिठाइयां, 22 दुकानदारों को नोटिस

Thu, 16 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना में एक दुकान पर जांच करती टीम। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज व छठ पर्व पर लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई करने में जुटी है। इस अभियान के दौरान टीम ने पडरौना, हाटा, खड्डा, कसया, तमकुहीराज सहित अन्य क्षेत्रों से मिठाई, दूध, पनीर, खोआ, घी, नमकीन व तेल आदि खाद्य पदार्थों के कुल 21 नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वहीं जांच के दौरान मिलावटी और खाने योग्य मिठाई नहीं मिलने पर 22 दुकानदारों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य, द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दिवाली अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग दुकानों की जांच कर विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थों के 1517.5 किलोग्राम खाद्य सामग्रियों पर निर्माण की तिथि, कालातीत तिथि, बैच नंबर आदि अंकित नहीं मिले, जो मिले वे मिथ्या थे। ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थ के संदेह होने पर उसका नमूने एकत्र कर उसे सीज कर दिया गया है।
इसके अलवा जिले के अलग-अलग दुकानों से 153 किलोग्राम ऐसी मिठाइयां मिलीं, जिसमें कीट, मक्खी समेत अन्य अखाद्य पदार्थ मिले थे। जिससे वह खराब हो गए थे। इन मिठाइयों को तत्काल नष्ट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे 22 प्रतिष्ठानों को सुधार की हिदायत देते हुए नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें