फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया

Mon, 25 Jul 2016 11:13 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का धरना सोमवार को पडरौना ब्लॉक के सामने हुआ। धरना के बाद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पडरौना तहसील क्षेत्र के सफाई कर्मचारी सोमवार को ब्लॉक कार्यालय के सामने एकत्र हुए और धरना पर बैठ गए। इनकी मांग थी कि पंचायतीराज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति की जाए, ग्राम प्रधान के नियंत्रण में रखा जाए लेकिन पे-रोल व्यवस्था समाप्त की जाए। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण आदेश निर्गत किया जाए, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे दिया जाए, ग्रामीण सफाई कर्मचरियों का वेतन बजट एक मद से किया जाए तथा 14वें वित्त आयोग के तहत पंचायत, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर हो रही भर्ती प्रक्रिया में योग्य सफाई कर्मचारियों को लिया जाए, पंचायत अधिकारी के लिए की जा रही नियुक्ति में 20 प्रतिशत सफाई कर्मचारियों को भी लिया जाए तथा न्याय पंचायत पर सफाई कर्मचारियों के सुपरविजन के लिए सुपरवाइजर का पद सृजित किया जाए।
धरना को संगठन के पडरौना ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गोंड, विशुनपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश प्रसाद, विनोद जायसवाल सहित कई लोगों ने संबोधित किया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता और संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद गोंड ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अंजू देवी, सुभावती देवी, रेखा, सीमा, बच्ची देवी, चंपा देवी, दुर्गावती देवी, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, नीलम देवी, रबड़ी देवी, महेश, राजकिशोर सहित सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें