फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी

Sun, 24 Jul 2016 10:42 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कसया। उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इस बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। मानदेय की समस्या पर सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने एक स्वर से धरना प्रदर्शन करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सिरजावती देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। यदि इस पर शीघ्र उचित निर्णय नहीं लिया गया तो इसके लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

संयोजक ज्योति कुशवाहा का कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के अतिरिक्त सौंपी गई जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। यदि इस तरह का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। तजबुन नेशा, कुमकुमलता श्रीवास्तव ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त किए। संचालन दीनानाथ शर्मा ने किया। इस दौरान ब्लॉक मीडिया प्रभारी मुन्ना सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रीता सिंह, कंचनलता, रीना कुशवाहा, उमेश शर्मा, निर्मला गोंड़, शिवकुमारी देवी के अलावा कई कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें