फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से स्वामी प्रसाद मौर्य ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
नामांकन के समर्थकों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से स्वामी प्रसाद मौर्य ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन

कुशीनगर। छठे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिले में शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। दोपहर बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के पहले दिन 49 प्रत्याशियों ने पर्चे लिए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य दोपहर बाद करीब 2:50 बजे समर्थकों और सपा पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके प्रस्तावक के रूप में रामजीत रहे। फाजिलनगर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर आलोक कुमार श्रीवास्तव ने स्वामी प्रसाद मौर्य का नामांकन पत्र लिया। उनके अलावा किसी अन्य दल के उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में सात, फाजिलनगर में आठ, रामकोला में छह, पडरौना में चार, हाटा में 11, तमकुही दो और कुशीनगर विधानसभा सीट के लिए 11 पर्चे प्रत्याशियों ने लिए।
विज्ञापन

नामांकन केंद्र से पहले जगह-जगह सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। रवींद्रनगर पुलिस चौकी पर एसओ सहित पुलिसकर्मी तैनात से। वे कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी लोगों के पहचान पत्रों की जांच करने के बाद ही आगे जाने दे रहे थे। इसके अलावा हॉस्पिटल मोड़ पर बैरिकेडिंग की गई है। कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है ताकि अनावश्यक रूप से कोई कलेक्ट्रेट में न जा सके।
विज्ञापन

मीडिया को नहीं मिली इंट्री
प्रत्याशियों के नामांकन का कवरेज करने के लिए मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्हें कलेक्ट्रेट गेट तक ही इंट्री दी गई। नामांकन की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सूचना विभाग को अधिकृत किया गया है। इस वजह से मीडियाकर्मियों को नामांकन कक्ष के अंदर की तस्वीरों और खबरों के लिए सूचना विभाग पर निर्भर रहना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें