फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नकली ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल में एआरटीओ कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द लाइसेंस पाने की चाह में ग्राहक देते थे दस्तावेज, फिर तैयार होता था नकली कार्ड
विज्ञापन

पडरौना। नकली ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के मामले में अब एआरटीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, फर्जी लाइसेंस तैयार करने वाले आरोपियों को विभागीय स्तर पर मदद मिलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू पर भी साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरटीओ कार्यालय के पास स्थित कंप्यूटर की दुकान पर आने वाले कुछ ग्राहक जल्द ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते थे। सामान्य प्रक्रिया में हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में करीब 14 से 15 महीने लगने की बात कहकर उन्हें दो से तीन दिन में लाइसेंस उपलब्ध कराने का भरोसा दिया जाता था। इसके बदले एक से दो हजार रुपये तक वसूले जाते थे।
विज्ञापन


आरोपियों के मुताबिक, ग्राहक से नाम, पता और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर उनका डाटा मोबाइल में सुरक्षित किया जाता था। जमीर यह जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से श्यामजी को भेजता था। इसके बाद दोनों लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से नकली स्मार्ट कार्ड तैयार करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 चिपयुक्त पीवीसी कार्ड और दो कूटरचित ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। इनके मोबाइल और लैपटॉप की भी जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों के जरिये यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी लाइसेंस बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जांच में ग्राहकों की निजी जानकारी के दुरुपयोग की आशंका भी सामने आई है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि फर्जी लाइसेंस बनाने के इस नेटवर्क में कहीं विभागीय स्तर पर कोई मदद तो नहीं मिल रही थी। हालांकि, एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों की संलिप्तता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें