फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों में छिपा रहा सूर्य, ठंड से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बादलों में छिपा रहा सूर्य, ठंड से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

- रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविवार को पूरे दिन भगवान सूर्य बादलों में छिपे रहे। सुबह करीब 11 बजे तक घने बादल छाए रहे। इससे दूर तक दिखाई नहीं देने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाड़कपाती ठंड से लोग दिन भर परेशान रहे। लोगों को ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से अधिक से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश के बाद भी शहर और कस्बों के कुछ प्रमुख स्थानों को छोड़ अन्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी ठेल, खोमचा और रिक्शेवालों को हो रही है।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए नगर पंचायत की तरफ से कस्बा मेें कहीं भी अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पता नहीं है कि नगर में इस वर्ष कितने क्विंटल लकड़ी खरीदी गई थी।
विज्ञापन

रामकोला कस्बे में आसपास गांव के लोग बाजार करने आते हैं। इससे कस्बे में लोगों की भीड़ रहती है। रविवार को हाड़कपाती ठंड की वजह से कस्बा में अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ कम दिखी। ठंड बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद नगर पंचायत की तरफ से कस्बे में अलाव जलने की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पटरी व्यवसायी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से आए मजदूर, राहगीर के साथ ही चौराहों पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अमरीश कुमार सिंह का कहना है कि अलाव जलाने के लिए लकड़ी खरीदी गई थी, लेकिन खत्म हो गई है। कितनी खरीदी गई है इसके बारे में पता नहीं है। कागज देखने पर पता चलेगा। लकड़ी की व्यवस्था कर अलाव जलाया जाएगा।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। कस्बे में लोग जगह जगह अलाव जला कर हाथ सेकंते नजर आ रहे हैं। कुछ जगहों पर नगर पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है, जबकि अधिकांश सार्वजनिक जगहों पर अलाव नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कस्बा स्थित पशु चिकित्सालय में अपने बकरी का इलाज कराने आई एक महिला ठिठुरते हुए कागज जलाकर हाथ सेंक रही थी। विभाग के अनुचर राजकुमार का कहना था कि आए दिन अपने बीमार पशुओं को लेकर गांव के गरीब लोग आते रहते हैं। बार-बार कहने के बावजूद नगर पंचायत की ओर से अस्पताल में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। गरीबों को ठिठुरता देख कागज आदि जलाकर उन्हें गर्मी पहुंचाने का कार्य किया जाता है। कस्बा के बैंक परिसर, ब्लाक परिसर, आंगनबाडी केंद्र, तरयारोड टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड शिव मंदिर परिसर, सब्जी मंडी, मछली बाजार आदि जगहों सहित नगर पंचायत में आने वाले गांवों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर पंचायत की ओर से नगर पंचायत कार्यालय, सीएचसी परिसर, पुलिस चौकी, ओवरब्रिज चौराहा आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कस्बे के सुभाष गुप्ता, जितेंद्र पटेल, राजेश गुप्ता, रामप्रसाद यादव आदि का कहना है कि ईओ के तमकुहीराज के लगातार कार्यालय नहीं आने से नगर पंचायत से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने कस्बा में सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।
एनएच पर खड़े वाहनों से दुर्घटना की आशंका
पटहेरवा। क्षेत्र के हाईवे पर काजीपुर से लवनिया तक आए दिन खड़ी भारी वाहनों के चलते राहगीरों सहित अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ठंड व कुहासे के दुघर्टना की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

हाईवे पर काजीपुर से लेकर लवनिया तक आए दिन कहीं न कहीं भारी वाहन खड़े रह रहे हैं। क्षेत्र के प्रमोद उपाध्याय, संजय राव, संतोष गुप्ता, राज मोहमद, सतेंद्र गुप्ता, रामशंकर आदि लोगों का कहना था कि कुहासे के चलते बहुत दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। आगे कोई वाहन खड़ा है, इसका अंदाजा भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें