फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति के घर से बुलाया, सड़क पर छोड़ा...प्रेमी के दरवाजे पर धरना

Tue, 19 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही(कुशीनगर)। विशुनपुरा में प्रेम, धोखे और शादी का अजीब खेल सामने आया है। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने पहले चार साल तक शादी का झांसा देकर शोषण किया। फिर उसी के कहने पर परिजनों ने उसकी शादी बिहार में करा दी। विदाई के बाद प्रेमी उसे पति के घर से बुलाकर तमकुहीराज ले गया और दिनभर साथ रखकर घर के पास छोड़कर भाग निकला। अब न ससुराल में जगह बची, न प्रेमी अपना रहा है। अब नाराज युवती सोमवार को मां के साथ प्रेमी के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। युवती का कहना है कि जब तक शादी नहीं करेगा, दरवाजा नहीं छोडूंगी।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक, गांव के स्कूल में पढ़ाई के दौरान दूसरे गांव के युवक से प्रेम हुआ। युवक ने शादी का वादा कर चार साल संबंध बनाए। बाद में मुकर गया। उसी के कहने पर घरवालों ने बिहार में रिश्ता तय कर दिया। इतना ही नहीं शादी की तैयारियों में युवक भी शामिल रहा। सात मई को हल्दी के दिन वह घर पहुंच गया और शादी की जिद करने लगा। घरवालों ने समझाकर लौटा दिया। नौ मई को विदाई हो गई।
युवती पति के घर पहुंची तो प्रेमी ने खुद को रिश्तेदार बताकर पति को फोन किया। बात कराने के बहाने युवती से संपर्क साधा। आरोप है कि आत्महत्या की धमकी देकर उसे तमकुहीराज बुला लिया। युवती पति का घर छोड़कर उसके पास पहुंची। प्रेमी पूरे दिन साथ रहा, फिर गांव के पास छोड़कर लापता हो गया।
विज्ञापन


बॉक्स
पुलिस पर आरोप...13 मई को दी थी तहरीर, नहीं हुई कार्रवाई
युवती ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी टालमटोल करने लगा। 13 मई को पुलिस को तहरीर दी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। थककर सोमवार को मां संग धरने पर बैठ गई। मामले में थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें