फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के सुहेल और बालिका वर्ग के खुशबू ने मारी बाजी

Wed, 05 Nov 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के सोहरौना गांव के जंगी टोला स्थित खेल मैदान में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें हुई दौड़ खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि सुनील प्रजापति व दिग्विजय शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सबसे पहले हुई जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अब्दुल वाहिद व बालिका वर्ग में अंशिका, 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के सुहेल व बालिका वर्ग की रचना, 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग की अनन्या, 600 मीटर में बालक वर्ग के सुहेल व बालिका वर्ग की खुशबू ने बाजी मारी।
इसके बाद हुई प्राथमिक स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग के प्रियांशु व बालिका वर्ग की सिद्धि कुशवाहा, 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के अजमल व बालिका वर्ग की शिक्षांजली, 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के प्रियांशु चौहान व बालिका वर्ग की प्रतिमा, 400 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग के अजमल व बालिका वर्ग की सिद्धि विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

इसी तरह खो-खो में प्राथमिक स्तर पर सिसवा गोपाल व जूनियर स्तर पर सिसवा गोपाल न्याय पंचायत की टीम विजेता घोषित हुई। अंत में मुख्य अतिथि दुर्गेश्वर वर्मा, बीईओ राजेश कुमार, राकेश कुमार मिश्र, सुनील श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान पारस नाथ साहनी, विजय कुमार पांडेय, श्यामसुंदर वर्मा, वेद गुप्ता, ओंकार शर्मा, संजय कुमार उपाध्याय, इजहार अंसारी, मनोज कुमार, कुंवर प्रताप गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, जनार्दन वर्मा, योगेंद्र गौतम, अरविंद गुप्त, राम प्रवेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें