फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर घायल मिले गन्ना समिति के चेयरमैन की मौत

Mon, 06 Jul 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चेयरमैन शातिश शाही की फाईल फोटो।
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। रामकोला गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन शांतिश शाही का रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक जुलाई को बाइक से घर लौटते समय खैरटिया नगर मार्ग पर वे संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले थे, तभी से उनका इलाज लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

बताया कि जा रहा है कि चेयरमैन शांतिश शाही एक जुलाई की रात बाइक से घर आ रहे थे। खैरटिया नहर मार्ग पर वे संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से घायल मिले। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। सूचना पर आए घर वालों ने उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन किया।
इसके बाद दो दिन तक होश नहीं आने के पर घर वाले उन्हें लखनऊ ले गए और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया, वहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दरवाजे पर बड़ी संख्या में शुभचिंतक और क्षेत्रीय लोग उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें