फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना लोड ट्रैक्टर-ट्राॅला ने युवक का पैर कुचला

Wed, 22 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना के कोटवा-घुघली मार्ग पर मंगलवार रात करीब 8:25 बजे बाजार से घर जा रहा एक व्यक्ति को गन्ना लोड ट्रैक्टर-ट्राॅला रौंदकर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना के हरपुर गांव निवासी प्रदीप 30 वर्ष कोटवा बाजार से घर जा रहा था। उक्त मार्ग पर कोटवा मदरसा के समीप अज्ञात गन्ना लोड ट्रैक्टर-ट्राॅला उसे रौंदते हुए फरार हो गया। जख्मी हालत में सड़क पर पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद सीएचसी कोटवा भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रदीप का एक पैर कुचल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें