फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आय बढ़ाने के लिए सहफसली खेती करें गन्ना किसान’

विज्ञापन
छितौनी सहकारी समिति के परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख नेबुआ नौरंगि? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
‘आय बढ़ाने के लिए सहफसली खेती करें गन्ना किसान’
विज्ञापन

छितौनी (कुशीनगर)। कस्बा स्थित सहकारी समिति परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि गोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला एवं आईपीएल चीनी मिल खड्डा की तरफ से स्टाल लगाकर ट्रैंच विधि, रिंग विधि और पौधशाला विधि से गन्ना बुआई करने के अलावा सहफसली खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया के निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख शंशाक दुबे ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार कई योजनाएं संचालित की जा रही है। समन्वित खेती से कम भूमि में अधिक आय की जा सकती है। अब किसानों को खेती की नई तकनीक अपनानी पड़ेगी। इसके लिए क्षेत्र के हिसाब से फसलें उगाएं, फसल उत्पादक समूह बनाएं तथा उत्पाद को सीधे बाजार में बेचें। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व छितौनी सहकारी समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि किसानों को उन्नतशील खेती करने के साथ आय बढ़ाने के लिए सहफसली खेती करनी चाहिए। गोष्ठी को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरिमोहन यादव, सचिव सुभाष राम, अशोक कुमार पांडेय, सत्येंद्र कुमार सिंह, श्रीकृष्ण यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कर्मवीर साहनी, रामानुज मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, राजू यादव, अजय तुलस्यान, रामप्रताप मल्ल, सराफुद्दीन अंसारी, मोहमद्दीन अंसारी, केदार गुप्ता, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें