फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश से गन्ने की फसल गिरी,किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। लगातार हो रही बारिश से गन्ने की फसल खेतों में गिर गई है। इससे किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल गिरने से गन्ना उत्पादन प्रभावित होगा और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।क्षेत्र के गांव महुअवा, दहाउर, रामपुर भाठ आदि गांवों में बारिश होने से गन्ने के खेतों में पानी भर गया है। खेतों में पानी भरने के बाद तेज हवा चलने से खड़ी गन्ने की फसल गिर गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

गांव के किसान ओमप्रकाश चौधरी, महातम, जाकिर, आसिक अली, बालेंदु, रविंद्र पांडेय, संजय पांडेय, वशिष्ठ यादव और विद्या यादव,मुकेश यादव ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इसके बाद हवा चलने से गन्ने की फसल खेतों में गिर गई। किसानों का कहना है,कि फसल गिरने से उत्पादन पर असर पड़ेगा और लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लक्ष्मीगंज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गन्ने की फसल को गिरने से बचाने के लिए कई गन्नों को एक साथ बांध देना चाहिए। इससे तेज हवा में फसल के गिरने की संभावना कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें