फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नामांकन की प्रक्रिया में सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय गगनईबाबू में एक ही दिन में 58 बच्चों ने कराया नामांकन
विज्ञापन

मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से नामांकन को लेकर स्कूल चलो अभियान जोर-शोर से शुरू हुआ। विद्यालयों में नामांकन को लेकर शिक्षक डोर टू डोर संपर्क करने में लगे हुए हैं। कंपोजिट विद्यालय गगनईबाबू में एक दिन में 58 बच्चों ने नामांकन कराया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आज कक्षा-एक में 37, कक्षा-दो में तीन, चार में दो, पांच में तीन, छह में 12, सात में एक समेत कुल 58 नामांकन हुए हैं। उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 में छात्र संख्या 456 थी। इसमें से कक्षा-आठ के 44 बच्चे पासआउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सत्र में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को 58 बच्चों ने नामांकन कराया है। इसके साथ छात्र संख्या-470 हो गई। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय पर पहुंचे पूर्व बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना की।
इस अवसर पर अशोक कुमार पांडेय, जयप्रकाश, संजय राय, बृजेश कुमार समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें