फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीपीआरओ की जांच में खड़ंजा निर्माण में मिलीं घटिया ईंटें

विज्ञापन
मोजहीदा गांव में निर्माणाधीन खड़ंजा कार्य का भौतिक सत्यापन करते डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी।स्रोत-स
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोजहीदा में खड़ंजा निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायत पर सोमवार की शाम डीपीआरओ ने मौके पर पहुंचे और सत्यापन किया। जांच के दौरान निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की ईंटों का प्रयोग पाया गया। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत के सचिव और प्रधान को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत के बाद रविवार के अंक में मोजहीदा में निर्माणाधीन खड़ंजा कार्य में मानकों की अनदेखी की खबर प्रकाशित हुई थी। डीपीआरओ सोमवार शाम पहुंचे और निर्माण कार्य की स्थिति देखी। उन्होंने मौके पर इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान दोयम दर्जे की ईंटें पाए जाने पर जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप ही सामग्री का प्रयोग किया जाए। जो ईंटें पहले से लगाई जा चुकी हैं, उनके कार्य का भुगतान मौके पर हुए कार्य के अनुसार ही किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि आगे के निर्माण में दोयम दर्जे की ईंटों का प्रयोग कतई न किया जाए। उन्होंने सचिव और प्रधान को निर्देशित किया कि खड़ंजा निर्माण में शेष बचे कार्य को मानक के अनुरूप प्रथम श्रेणी की ईंटों से कराया जाए। निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें