फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: केरलम के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Tue, 18 Aug 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से सोमवार को केरलम के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा गया। इसमें केरलम के कासरगोड जिले के कुंबला सब डिस्ट्रिक्ट में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछने पर शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष गोरखपुर राजेश शुक्ल ने कहा कि स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं। सावरकर पर प्रश्न पूछना न तो कोई अपराध है, न अनुशासनहीनता और न ही किसी राजनीतिक मत का प्रचार। जिला महामंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि संबंधित क्विज प्रश्नावली उपजिला शिक्षा अधिकारी के स्तर पर विधिवत परीक्षण और अनुमोदन के उपरांत ही विद्यालयों में प्रसारित की गई थी। ऐसी स्थिति में किसी कथित राजनीतिक आपत्ति के लिए केवल प्रश्न तैयार करने वाले शिक्षक को जिम्मेदार ठहराना सरासर अन्यायपूर्ण है। इस दौरान उदय सिंह, राकेश पांडेय, सुनील सिंह, अभिषेक तिवारी, रत्नेश शर्मा, उमेश उपाध्याय, राहुल शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें