फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सौंपी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सौंपी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

दुदही के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद किया गया था सील
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। डीएम के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी की तरफ से हुई प्राइवेट अस्पतालों की जांच में कई अवैध मिले हैं। अस्पताल संचालक चोरी छिपे अस्पताल चला रहे हैं अथवा जिस डॉक्टर के नाम पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कराए हैं वह डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। इसकी रिपोर्ट प्रभारी चिकित्साधिकारी ने डीएम और सीएमओ को भेज दी है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर दिसंबर व जनवरी माह में क्षेत्र के निजी अस्पतालों की जांच की गई। इसमें कई अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के ही चोरी छिपे संचालित किए जा रहे थे। जिन अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। वह भी गलत तरीके से पंजीकृत मिले हैं। जिस चिकित्सक के नाम से अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है वह चिकित्सक कही बाहर हैं या अन्य जिलों में तैनात हैं। चिकित्सक इन अस्पतालों में कभी आते ही नहीं है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर डीएम और सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के विनोद कुमार ने डीएम को मांग पत्र देकर आरोप लगाया है कि दुदही बाजार में संचालित निजी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन जिस डॉक्टर के नाम पर है वह पीजी की पढ़ाई करते हैं। जिनके नाम पर एनआईसीयू संचालित हो रहा वह कहीं और तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें