पडरौना। मतदाता सूची में संशोधन के लिए छह फरवरी तक लोग से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित तिथि तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण मतदाताओं की संशोधित जारी कर दी जाएगी।
यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से मिले निर्देश के मुताबिक छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि निर्धारित की गई है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में आयोग द्वारा विशेष अभियान की तिथियां जैसे 18 जनवरी, 31 जनवरी और एक फरवरी की तिथि निर्धारित की गयी है।
इन तिथियों में जनपद के सभी बूथों पर वोटर लिस्ट को पढ़ कर सुनाया जायेगा। जिले के प्रत्येक बूथ पर दावे और आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकार के फार्म जैसे-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) आदि की उपलब्ध रहेगे। इस दौरान 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोग मतदाता सूची में नाम सम्मलित कराने के लिए अपना फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। इसके अलावा https://voters.eci.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।