फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली-पानी के लिए डीएम से मिले छात्र

Tue, 30 Jun 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में पानी की समस्या को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर से ​शिकायत करते छात्र ।स्रोत-सोश
विज्ञापन
कुशीनगर। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के हरका के एकेडमिक ब्लॉक में बने आवास में रहने वाले छात्रों को चार दिन से पानी और बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। सोमवार को डीएम को पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। डीएम ने एसडीएम ऋषभ पुंडीर को जांच का आदेश दिया। हरका मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसडीएम ने प्राचार्य से मिलकर समस्या से जुड़ी जानकारी ली।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बैच 2024 और 2025 के छात्रों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को पत्र देकर बताया कि आवास में चार दिन से पानी नहीं आ रहा है और बिजली भी नहीं है। कैंपस में जनरेटर होने के बावजूद नहीं चलाया जा रहा है। गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन को समस्याओं से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे उनकी पढ़ाई और प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिसके चलते शौचालयों का उपयोग और दैनिक स्वच्छता कार्य भी प्रभावित हैं। इसके अलावा, कॉलेज की कई प्रयोगशालाएं लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे मेडिकल छात्रों की प्रायोगिक शिक्षा बाधित हो रही है। बहुमंजिला भवनों में लगी लिफ्ट भी काफी समय से बंद हैं। इससे छात्रों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों ने बताया कि शौचालयों की बदहाल स्थिति है। भी चिंता जताई है। उचित जल निकासी व्यवस्था न होने और फ्लश व स्प्रे सिस्टम खराब होने के कारण शौचालय उपयोग करने लायक नहीं हैं। कई विभागों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। वहीं, केंद्रीय वातानुकूलन प्रणाली के बंद होने से कक्षाओं में अत्यधिक गर्मी होती है, जिससे अध्ययन का वातावरण असहज हो गया है। इन समस्याओं के कारण न केवल उनकी नियमित पढ़ाई बल्कि आगामी परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


-

पेयजल, बिजली वायरिंग की समस्या पहले से है। इसके लिए पत्राचार किया गया है। हैंडओवर होने के समय ही नई बिल्डिंग में पानी की सप्लाई, बिजली, कई कमरों में कनेक्शन नहीं होने की शिकायत थी। इसका समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. सुभाष गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें