फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का सजीव चित्रण कर छात्राओं ने बटोरी सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली प्रथम में शनिवार को नवरात्र उत्सव के तहत छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का सजीव चित्रण किया। आकर्षक वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं से सजी छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान गरबा और डांडिया नृत्य से विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के स्वरूपों को प्रदर्शित किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से मां दुर्गा की शक्ति, साहस, तपस्या और करुणा का संदेश दिया गया। इससे पहले महिषासुर मर्दिनी का मंचन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
उत्सव में बच्चों ने पारंपरिक धुनों पर गरबा और डांडिया प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया गया। छात्राओं की प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें