सुकरौली में आयोजित बेसिक विभाग के कार्यक्रम में पुरस्कृत छात्र।स्रोत-सोशल मीडिया
सुकरौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली प्रथम में सोमवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांध दिया। नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं के जरिए बच्चों ने प्रतिभा के प्रदर्शन साथ बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही कक्षा आठ के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इससे माहौल भावुक हो उठा।
मुख्य अतिथि जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा ही समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही मंच देने की। संवाद