फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं का आंदोलन

विज्ञापन
यूएनपीजी कॉलेज में धरने पर बैठे छात्र नेताओं से वार्ता करते कोतवाल। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
प्रवेश फार्म शुल्क वृद्धि वापसी की मांग पर अड़े छात्र
विज्ञापन

समझाने आए कोतवाल की भी छात्र नेताओं ने नहीं सुनी
गुरुवार से अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज के छात्रनेताओं ने शुल्क वृद्धि के खिलाफ बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। वे प्रवेश फार्म के शुल्क में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। छात्रनेताओं ने कहा कि यदि बढ़े शुल्क को वापस नहीं लिया गया तो गुरुवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। छात्र नेताओं को मनाने पहुंचे कोतवाल की भी नहीं सुनी और वे अपनी मांग डटे रहे।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष राजन सोनी, उपाध्यक्ष रामलखन यादव, महामंत्री मोहम्मद आलम, रितेश दुबे, पूर्व महामंत्री मोहम्मद आजम, अनिल जायसवाल, अंकुश जायसवाल, मनीष मद्देशिया, किशन, सोनू राय, विकास यादव राहुल, विनय पांडेय, अरविंद, इम्तियाज, विवेक, मनोज आदि का आरोप है कि कॉलेज में प्रवेश फार्म का शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये लिया जा रहा है। जबकि हर जगह फार्म 100 रुपये में ही मिल रहा है। छात्र नेता इसका विरोध करते हुए नारेबाजी की। छात्र नेताओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की शह पर कोतवाल आंदोलन को दबाने की नीयत से आए थे, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। जब तक प्रवेश फार्म का मूल्य 100 रुपये नहीं किया जाता है, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। चार जुलाई से अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें