फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पराली की आग से चार गांवों की 400 एकड़ गन्ने की फसल राख

विज्ञापन
 आग लगने से जलती गन्ने की फसल। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लाक के माघी मठिया गांव के बधवा चवर में सोमवार की दोपहर पराली जलाने के दौरान अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और माघी मठिया, बंधवा, परगन छपरा व भूईसोहरा गांवों के किसानों की गन्ने की फसल को आगोश में ले लिया। इसमें चार गांवों के किसानों की करीब 400 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

खेतों में करीब तीन घंटे तक आग जलती रही। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि पराली जलाते समय आग लगी। माघी मठिया गांव के बधवा चवर में गन्ने की फसल से आग की लपटें दिन में करीब एक बजे निकलने लगीं। यह देख आसपास गांव के किसान चवर की तरफ भागने लगे। लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड का वाहन नहीं पहुंचा।
काफी मशक्कत के बाद गांव वाले आग पर काबू पाए। सूचना पर राजस्व विभाग के लेखपाल अनंत सिंह, पूजा मद्धेशिया और सच्चिदानंद मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन शुरू किया। लेखपाल अनंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चार गांवों की करीब 400 एकड़ गन्ने की फसल के जली है। फिलहाल विस्तृत सर्वे का कार्य जारी है। इस घटना को लेकर किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पराली जलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जा रही है। किसान इम्तेयाज, विमलेंद्र मिश्र, परगन छपरा के ग्राम प्रधान प्रभाष चंद मिश्र, हजरत, इश्मुहम्मद सहित सैकड़ों लोगों की गन्ने की फसल नष्ट हो गई है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें