फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रभु के भजन से दूर होते हैं कष्ट

Tue, 20 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर/जोकवा बाजार। नगर पंचायत के सठियांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के पहले दिन सोमवार को कथा वाचिका, प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का पाठक ने श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा, इसके आध्यात्मिक महत्व और मानव जीवन में इसके संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भागवत कथा न केवल मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि मानव को सत्य, करुणा और भक्ति के पथ पर चलने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने ने कहा जीवन में कष्ट से दूर रहने का एक मात्र उपाय प्रभु का भजन और अपने आप को उनमें समाहित कर देना है। बलराम दास, बैरागी दास, उदयभान दास, सत्यनारायण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें