फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे से होगी स्ट्रांग रूम की निगरानी

Fri, 05 Dec 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर इस बार दिन के साथ ही रात में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं की कड़ी रखवाली की जाएगी। इसके लिए एचडी नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे केंद्र पर रात की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


जिले में इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए यूपी बोर्ड की तैयारियां तेज चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं की रात में भी सुरक्षित तरीके से रखवाली की जा सके इसके लिए डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को एचडी नाइट विजन कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी।
जिले में परीक्षा के लिए 143 केंद्र प्रस्तावित हैं। जिले में हाईस्कूल और इंटर के करीब एक लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकल विहीन सकुशल संपन्न कराने को लेकर बोर्ड अपनी तैयारी में जुटा है। केंद्र से परीक्षा पत्रों में किसी प्रकार की गड़बड़ी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सभी परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की 24 घंटे निगरानी के लिए एचडी नाइट विजन कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा व स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की जो डीवीआर लगेगी उसमें 30 दिन की रिकॉर्डिंग की क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद रिकॉर्डिंग की सीडी तैयार कराकर छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी। जरूरत पड़ने पर इस उपलब्ध कराना होगा। कैमरे ऐसे स्थान पर लगाए जाएंंगे जहां से स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार को खोलने की पूरी गतिविधि कैद हो। इसके साथ ही अंदर की गतिविधि कैद करने के लिए भी कैमरा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें