फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म, कार्यालयों में रौनक

Fri, 12 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
कामकाज शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की हड़ताल तीसरे दिन खत्म होने के बाद शुक्रवार को सभी कर्मचारी काम पर लौट आए। सुबह 10 बजे सभी विभागों के कर्मचारी दफ्तर पहुंच गए। दो दिन से रुका कार्य शुरू होने पर आम लोगों को बड़ी राहत मिली। जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालयों तक स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 10 अगस्त से कार्यालयों में तालाबंद कर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार की शाम को हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन और कलेक्ट्रेट समेत सभी दफ्तरों में कर्मचारियों ने समय से पहुंचकर काम संभाल लिया था। नगर पालिका परिषद पडरौना, ब्लॉक, तहसील और अन्य विभागों के कर्मचारी भी अपने-अपने दफ्तर पहुंच गए थे। 
कसया कार्यालय के अनुसार शुक्रवार की सुबह ब्लॉक कार्यालय, पीडब्ल्यूडी के डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुडे़ कर्मचारी, नगर पंचायत, विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने समयानुसार अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचकर कार्य शुरू किया। इसके चलते कार्यालयों में लोगों भीड़ लगी हुई थी।  
विज्ञापन

जटहा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को मंसाछापर स्थित विशुनपुरा ब्लाक कार्यालय में कर्मचारियों ने समय से पहुंचकर अपना काम संभाला। ब्लॉक में एडीओ पंचायत गिरीश सिंह और एपीओ मनरेगा अरविंद कुशवाहा समय से पहुंचकर अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें