फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में पटरी व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 06 Aug 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पहुंचे दुकानदार। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित पटरी व्यापारियों ने ईओ, तमकुहीराज पुलिस व एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र सौंप अतिक्रमण हटाने का विरोध किया है। पटरी व्यापारियों ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत तमकुहीराज के मुख्य बाजार स्थित तिराहे पर 50 वर्षों से दुकान संचालित करते हैं। नगर पंचायत प्रशासन की ओर तिराहे के सुंदरीकरण कराने का कार्य प्रस्तावित है और इसके लिए धन भी जारी हो गया है। इसके लिए मुख्यमार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश नगर पंचायत की ओर से जारी किया गया है। इसके विरोध में मंगलवार दोपहर बाद पीड़ित दुकानदारों ने तहसील मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। पीड़ित दुकानदारों का आरोप है कि पुराने नगर पंचायत कार्यालय के तिराहे पर सिर्फ उन्हीं को हटाया जा रहा है। जबकि कस्बे के ओवरब्रिज चौराहा, समउर मार्ग, सर्विस लेन, मुख्य बाजार के पटरियों पर सैकड़ों लोग ठेला व गुमटी लगाकर व्यापार कर रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी के जमीन के पर बिना पीडबल्यूडी विभाग के सक्षम अधिकारी के अनुमति मिले मुख्य बाजार स्थित तिराहे पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पार्क का निर्माण किस आधार पर कराया जायेगा। इस दौरान नंद कुमार, अंकित गुप्ता, जय प्रकाश, नत्थू, पवन, विशाल गुप्ता, बिंदा देवी आदि मौजूद रहे। ईओ तमकुहीराज उत्तम वर्मा ने बताया नगर पंचायत की ओर से तिराहे के सुंदरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। पूर्व में भी अस्थाई तौर पर दुकान संचालकों को मौके से हटाया गया है। दुकानदारों को ओर से शिकायती पत्र दिए जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें