फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज में दुरुस्त होगी पथ प्रकाश व्यवस्था, खर्च होंगे 80 लाख

Mon, 19 May 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बा की दो सड़कें जल्द ही दुधिया रोशनी से जगमग होंगी। इसके लिए नगर पंचायत की तरफ से 80 लाख रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से सड़क किनारे सिंगल आर्म्स लाईटें लगाई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। पोल लगाने समेत अन्य कार्य के लिए पहली किस्त भी जारी हो गई है।
विज्ञापन

कस्बा का तरयासुजान रोड और समउर रोड सबसे व्यस्त मार्ग है। तहसील मुख्यालय होने के कारण यहां हर दिन बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का आना-जाना होता है। देर शाम तक विभागीय कार्य भी होते रहते हैं। बड़ी आबादी के 14 वार्ड वाले नगर पंचायत में तमाम ऐसी जगहें हैं, जहां पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को रात के समय सड़कों पर निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है। तरयारोड स्थित कोइन्दी ब्रम्हस्थान व समउर रोड स्थित बीआरसी परिसर, हरिहरपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर आदि ऐसे स्थान हैं, जहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। अंधेरा होने पर पटरी के किनारे खड़े लोगों को दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार व नगर पंचायत के चैयरमैन जेपी गुप्ता की पहल पर इन दोनों सड़कों के किनार नगर पंचायत की सीमा तक सिंगल आर्म्स लाईटें लगाई जाएंगी। इसके लिए करीब 80 लाख रुपये खर्च कर 70 सिंगल आर्म्स लाईटे लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन की ओर प्रथम किस्त जारी कर दिया गया है। चैयरमैन ने बताया कि कस्बा के लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कस्बा के तरयारोड और समउर रोड किनारे सिंगल आर्म्स लाइटे लगाई जाएंगी। इसके अलावा कस्बा के प्रमुख चौराहा और सार्वजनिक स्थानों पर भी स्ट्रीट लाईट लगेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस माह के अंत तक कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें